top of page

Welcome to Journal Standards

Upholding the highest journal standards — CHHAVI ensures quality, consistency, citation ethics, and academic integrity in every publication.

Bibliographic Data & Literature Citation

CHHAVI: National Journal of Higher Education में शोध पत्र लेखन हेतु संदर्भ सूची तैयार करने के लिए दो प्रमुख शैलियों की अनुमति दी जाती है:

  • APA (American Psychological Association) Style:
    यह शैली सामाजिक विज्ञान में व्यापक रूप से उपयोगी मानी जाती है। शोध पत्र को चार मुख्य भागों में विभाजित किया जाता है: शीर्षक, पृष्ठसार (abstract), मुख्य काया (body) और संदर्भ सूची (references)।

    • सारांश में शोध का विषय, अनुसंधान प्रश्न, अनुसंधान पद्धति, विश्लेषण और निष्कर्ष का समावेश होता है।

    • फॉन्ट साइज सामान्यतः 12 होती है और चारों ओर एक इंच का मार्जिन रखा जाता है।

    • शीर्षक पृष्ठ में लेख का शीर्षक, लेखक का नाम और संस्थागत संबद्धता शामिल की जाती है।

    • उदाहरण:
      श्रीमाली आर. (2022). विश्व के महान दार्शनिक, मनोवैज्ञानिक एवं समाजशास्त्रियों का शिक्षा में योगदान. मेजन पब्लिकेशन. ISBN: 978-81-958348-0-8

  • MLA (Modern Language Association) Style:
    यह शैली विशेष रूप से मानविकी और उदार कला विषयों के लिए उपयुक्त है। इसमें लेख में अलग से शीर्षक पृष्ठ, सारांश या पृष्ठ संख्या नहीं होती।

    • बाईं ओर एक शीर्ष लेख होता है जिसमें लेखक का नाम, पाठ्यक्रम और तिथि दी जाती है।

    • उद्धरण सूची को लेख के अंत में शामिल किया जाता है।

    • उदाहरण:
      श्रीमाली राजेन्द्र. देश की आधी आबादी: नारी शक्ति का पूर्ण योगदान. राजस्थान कम्प्यूटर एंड प्रिंटर्स, बीकानेर, 2025.

Font & Design

पत्रिका हिंदी एवं अंग्रेजी दोनों भाषाओं में प्रकाशित होती है।

  • हिंदी लेखों के लिए 'देव लिपि' या 'कृति देव 10', साइज 12 उपयुक्त है।

  • अंग्रेज़ी लेखों के लिए 'Times New Roman', साइज 12 का प्रयोग किया जाता है।

  • पृष्ठ के चारों ओर दो-दो सेमी का मार्जिन रखा जाता है।

  • लेख अधिकतम 1500 शब्दों के होने चाहिए।

Infographics & Exhibits

पत्रिका के प्रचार-प्रसार हेतु सूचनात्मक सामग्री का प्रदर्शन निम्न माध्यमों द्वारा किया जाता है:

  • वेबसाइट

  • फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब

  • ऑफलाइन पोस्टर, ब्रोशर और बुकलेट

Citation Record

पिछले दो वर्षों में प्रकाशित लेखों का संदर्भित (citable) उपयोग मापा जाता है।
इन आंकड़ों के आधार पर पत्रिका के उद्धरण स्तर (citation impact) का अनुमान लगाया जाता है।

Print Continuity

पत्रिका का त्रैमासिक प्रकाशन नियमित रूप से वर्ष के चार प्रमुख माह – जनवरी, अप्रैल, जुलाई और अक्टूबर – में किया जाता है।
प्रत्येक वर्ष चार अंक प्रकाशित किए जाते हैं।

Online Availability

प्रत्येक अंक के ऑफलाइन प्रकाशन के बाद उसे जर्नल की वेबसाइट पर भी अपलोड कर दिया जाता है, जिससे लेखकों एवं पाठकों को ऑनलाइन सुविधा मिल सके।

Quality of Website

पत्रिका की वेबसाइट को हर तीन माह में अपडेट किया जाता है।
इसमें नवीनतम अंक, सदस्यता सूचना, लेखक निर्देश और शोध नीति सम्मिलित होती है।

Multilingual Availability

CHHAVI पत्रिका वर्ष 2012 से अब तक निरंतर रूप से हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में प्रकाशित हो रही है, जिससे यह देश-विदेश के शोधकर्ताओं के लिए सुलभ और उपयोगी बनी हुई है।

bottom of page